सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के ददौली गांव के समीप चार पहिया ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर सोरांव थाना क्षेत्र के ददौली गांव के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। मृतक की पहचान 16 वर्षीय त्रिदेव तथा घायल युवक 16 वर्षीय चन्नू के रूप में हुई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा।