👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत-
➡️ आज दिनांक 07.07.2026 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। जनपद की सीमा में आगमन पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिवादन किया गया।
➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण, मंडलायुक्त प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय मिश्रा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
➡️ माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सुनिश्चित किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अनुपालन सुनिश्चित किया गया।
11 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026