Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

👉 कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बिहार बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण- ➡️ जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। ➡️ इसी क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर श्री रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बिहार बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके तथा आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

MORE NEWS

👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 07.07.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना स्थानीय की एंटी रोमियो टीम द्वारा भगवान तिराहा, अस्पताल तिराहा, मीना बाजार, पोस्ट ऑफिस तिराहा, गांधी तिराहा, मौली चौराहा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—

वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर-9454407340 उपलब्ध कराते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 07.07.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना स्थानीय की एंटी रोमियो टीम द्वारा भगवान तिराहा, अस्पताल तिराहा, मीना बाजार, पोस्ट ऑफिस तिराहा, गांधी तिराहा, मौली चौराहा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से— वूमेन पावर लाइन – 1090 महिला हेल्पलाइन – 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर-9454407340 उपलब्ध कराते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026

*384 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देकर गए मुख्यमंत्री योगी*
*बोले- राज्य वही, लोग वही, सिर्फ काम करने का स्टाइल बदला है*
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में जनपद को 384 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा, "राज्य वही, लोग वही, सिर्फ काम करने का स्टाइल बदला है।" उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बिहार पीसीएस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतापगढ़ के रानीगंज नगर पंचायत के पचरास वार्ड की श्रद्धा पाण्डेय को सम्मानित किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, बाल विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह', पूर्व मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विधायक जीतलाल पटेल, पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा, शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

*384 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देकर गए मुख्यमंत्री योगी* *बोले- राज्य वही, लोग वही, सिर्फ काम करने का स्टाइल बदला है* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में जनपद को 384 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा, "राज्य वही, लोग वही, सिर्फ काम करने का स्टाइल बदला है।" उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार पीसीएस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतापगढ़ के रानीगंज नगर पंचायत के पचरास वार्ड की श्रद्धा पाण्डेय को सम्मानित किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, बाल विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह', पूर्व मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विधायक जीतलाल पटेल, पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा, शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 7, 2026

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत-

➡️ आज दिनांक 07.07.2026 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। जनपद की सीमा में आगमन पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिवादन किया गया।

➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण, मंडलायुक्त प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय मिश्रा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

➡️ माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सुनिश्चित किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत- ➡️ आज दिनांक 07.07.2026 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। जनपद की सीमा में आगमन पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिवादन किया गया। ➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण, मंडलायुक्त प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय मिश्रा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। ➡️ माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सुनिश्चित किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है।

➡️ ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक बिंदु पर पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराया जाए।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। ➡️ ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक बिंदु पर पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराया जाए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026

👉 कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बिहार बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण- ➡️ जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। ➡️ इसी क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर श्री रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बिहार बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके तथा आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। - Pratapgarh News