प्रतापगढ़: उपाध्यायपुर चौराहा स्थित नहर पुलिया के पास से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज, मारपीट और जान-माल की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को पट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक पाठक को उपाध्यायपुर चौराहा स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस बुधवार की शाम 7:30 बजे न्यायालय के समाज प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।