पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे आइसा और एपवा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नीट छात्रा मामले को लेकर मंगलवार को AISA और APWA बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले थे, जिन्हें प्रशासन ने डॉकबंगला चौराहे पर रोक दिया। वहीं बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रही महिलाओं को प्रशासन ने बार-बार समझाया और जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नहीं माना तो प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे महिलाओं पर लाठी चार्ज कर दिया।