पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे आइसा और एपवा कार्यकर्ताओं को डॉकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोका
नीट छात्रा मामले को लेकर मंगलवार को AISA और APWA बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले थे, जिन्हें प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे डॉकबंगला चौराहे पर रोक दिया। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई थी, खुद SP वेस्ट भानु प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद थे। वहीं प्रशासन के द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठ कर खूब नारेबाजी की।