पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर दुकानदारों का प्रदर्शन, दुकान आवंटन न होने से नाराज़गी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
मरीन ड्राइव पर दुकानदारों ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रदर्शन किया। नगर निगम के द्वारा मरीन ड्राइव पर दुकान बनाई जा रही थी, जिसके चलते दुकानदारों के स्टॉल्स वहां से हटा दिए गए थे, नगर निगम में जल्द ही दुकानों को अलॉट करने का वादा किया था लेकिन अब तक उन दुकानदारों को दुकान एलॉट नहीं की गई है, जिसके खिलाफ दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया।