प्रतापगढ़: जरियारी गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग कर दो महिलाओं को गोली मारने वाले 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया-ASP
जरियारी गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग कर दो महिलाओं को गोली मारने वाले 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी देते हुए गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है और घायल दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं।वहीं इस प्रकरण में कुल 6 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।