प्रतापगढ़: तुलसीसदन में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन किया गया, सदर विधायक रहे उपस्थित
तुलसीसदन में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी और किसान मेले का गुरुवार शाम 5 बजे तक आयोजन किया गया। विधायक राजेंद्र मौर्य, विधायक जीत लाल पटेल, डीएम शिव सहाय अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। किसानों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विकास और किसानों के हित में योजनाओं पर चर्चा की गई।