धनवार: घर का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी
धनवार प्रखंड स्थित घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के बुढ़ियाबाद गांव में मंगलवार रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने जगदीश यादव के घर से 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। जगदीश ने बताया कि हर दिन की तरह मंगलवार रात 10 बजे खाना खाकर वह आंगन के बाहर कमरे में सो गए।