बाह: बाह पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
थाना बाह पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट और गाली-गलौज की घटनाओं में शामिल 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पहली घटना मोहल्ला गंज, कस्बा बाह में रामलीला के दौरान दो व्यक्तियों के बीच झगड़े से संबंधित है, जबकि दूसरी घटना ग्राम भरतार में पानी की समर सेबिल तोड़कर हुए विवाद से जुड़ी है। तीसरी घटना ग्राम पुरा खुशीलाल की है।