बाह: समोखीपुरा गांव में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत समोखीपुरा गांव में एक नवविवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। 112 नंबर पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची, जहां 20 वर्षीय श्रीमती गुड़िया देवी, पत्नी किशनपाल, को कमरे में पंखे से लटका पाया गया।