बाह: कचौरा घाट से महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, पुलिस और ग्रामीण कर रहे हैं तलाश
थाना चित्रहाट के गांव कचौरा घाट में सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे,कचोरा घाट स्थित यमुना नदी के पुल से 25 वर्षीय रेखा पत्नी अमित कुमार ने नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। श्रीमती रेखा, ग्राम कचौरा, थाना चित्राहट, आगरा की निवासी है। उनकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजन और ग्रामवासी मौके पर पहुंच गये