बाह: बटेश्वर मुख्य मंदिर में 7 फुट लंबा कोबरा मिलने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
बटेश्वरनाथ मंदिर में रविवार शाम 5 बजे पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में उस समय हड़कंप मच गया जब यज्ञशाला के अंदर 7 फुट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा को देखकर श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।