बाह: छतोलीपुरा गांव में खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, तीन लोग घायल
थाना बसई अरेला क्षेत्र के छतोलीपुरा गांव रविवार करीब 3 बजे खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने तुरंत इलाके में तलाशी अभियान चलाया।