बाह: कचौरा घाट पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी
थाना चित्रहाट के कचौरा घाट के यमुना पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की सूचना पुलिस को करीब 11:30 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि इटावा की तरफ से एक युवक आया जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष होगी। युवक ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी।