कोटामाटी गांव में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक छोटे बच्चे और बड़े लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी के परिजन घायल अवस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।।