**पुलिस दीदी – सारण पुलिस**
**सुनती हैं… समझती हैं… साथ खड़ी हैं…**
महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति सारण पुलिस प्रतिबद्ध है। *‘पुलिस दीदी’* पहल के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनती हैं, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करती हैं तथा जरूरत पड़ने पर उचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करती हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना और उन्हें अपनी समस्याएँ निःसंकोच साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
**डर नहीं, भरोसा रखिए—सारण पुलिस आपके साथ है!**
किसी भी समस्या, शिकायत या सहायता की आवश्यकता होने पर पुलिस से संपर्क करें। आपातकालीन सहायता के लिए **डायल 112**, साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए **1930** पर संपर्क करें अथवा नजदीकी थाना जाएँ। आइए, मिलकर एक सुरक्षित समाज और सशक्त नारी का संकल्प साकार करें।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 14, 2026