रक्तदान शिविर में विधायक घनश्याम सर्राफ ने की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
भिवानी, 29 अगस्त।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व. बनारसी दास गुप्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस क्लब भिवानी सिटी द्वारा सेमिनार हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी विधायक श्री घनश्याम सर्राफ जी ने मुख्य रूप से शिरकत कर स्व. बनारसी दास गुप्ता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब भिवानी सिटी के प्रधान लॉयन सुरेश केड़िया, सचिव लॉयन प्रमोद मिण्डुका, कोषाध्यक्ष लॉयन अनिल हलवासिया सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। क्लब सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 29, 2026