भिवानी में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात में शामिल ₹ 5,000 के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, IPS द्वारा जिला पुलिस को जिले में संगीन अपराधों में शामिल एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे ₹ 5,000/- रु के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
संदीप निवासी रिवाड़ी खेड़ा ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 09.05.2026 को वह अपने घर के बाहर सब्जी पैक कर रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। इसी दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता संदीप को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
दिनांक 27.08.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में फरार चल रहे ₹ 5,000/- के इनामी आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया।
✍️ *गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी काहनी, जिला रोहतक के रूप में हुई है।*
अभियोग में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के दो अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी महनत मजदूरी का काम करता है और आरोपी विजय ने ही संदीप पर गोली चलाई थी गिरफ्तार आरोपी विजय सिंह को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। वही अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।