सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने तोशाम बाईपास से एक युवक को बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी कट्टा किया बरामद।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने वाले तथा अवैध हथियारों का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 27.08. 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही अजय कुमार अपनी टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी के दौरान तोशाम बाईपास चौक, भिवानी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनोद नहर पुल, भिवानी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास एक युवक खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की तथा एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया।
✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पुनीत पुत्र शिव कुमार निवासी डीसी कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई है।*
*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।*
आरोपी पुनीत के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पढ़ाई करता है तथा अपना शौक पूरा करने के लिए उक्त अवैध हथियार लेकर आया था।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।