धुरकी: धुरकी खुटिया पंचायत में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता का संकल्प लिया
Dhurki, Garhwa | Sep 25, 2025 धुरकी प्रखंड अंतर्गत खुटिया पंचायत में बुधवार 2बजे स्वच्छता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम परासपानी खुर्द स्थित मध्य विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ, जहां प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सफाई