धुरकी: अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने कुर्मी-कुड़मी समुदाय की अनुसूचित जनजाति की मांग की निंदा की
Dhurki, Garhwa | Sep 23, 2025 धुरकी अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने कुर्मी-कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के प्रस्ताव की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंगलवार 3 बजे धुरकी प्रखंड के खुटिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में महासभा के जिला सचिव ने इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे आदिवासियों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आरक्षण संबंधी पहचान पर सीधा हमला करार दिया।