➡️ विधिक सहायता शिविर में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
पीएमसीओई जेएच शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सभागृह में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चंद्र थपलियाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष, जिला न्यायाधीश सुश्री मेहनवीज खान, व्यवहार न्यायाधीश श्री शुभम नीमा तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चंद्र थपलियाल ने कहा कि न्याय प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा प्राधिकरण का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
जिला न्यायाधीश सुश्री मेहनवीज खान ने युवाओं को विधिक साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। जागरूक युवा अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज में भी विधिक जागरूकता का प्रसार कर सकते हैं। वहीं जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। व्यवहार न्यायाधीश श्री शुभम नीमा ने न्यायिक व्यवस्था एवं नागरिकों के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सहजागरूकता का प्रसार कर सकते हैं। वहीं जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। व्यवहार न्यायाधीश श्री शुभम नीमा ने न्यायिक व्यवस्था एवं नागरिकों के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया ने लोक अदालत एवं निःशुल्क कानूनी परामर्श की सुविधाओं से अवगत कराया।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विधिक जागरूकता सशक्त एवं समतामूलक समाज के निर्माण का आधार है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के स्वयंसेवक समाज में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी प्रो. कृष्णा गौसर, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. राकेश पवार, डॉ. पल्लवी दुबे, डॉ. गीता माली एवं डॉ. वीणा डेहरिया, प्रो संतोष पवार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के लगभग100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
1 views | Betul, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026