🌅 छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण; सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
लोक आस्था के महापर्व छठ के सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने यमुना-दरधा संगम घाट एवं दक्षिणी काको घाट का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
🔹 स्वच्छता एवं सुविधाएं: घाटों एवं संपर्क मार्गों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, शौचालय एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन: गहरे पानी वाले स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, गोताखोरों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
🔹 विद्युत सुरक्षा: खुले एवं असुरक्षित विद्युत तारों को तत्काल सुरक्षित कराने तथा घाटों एवं संपर्क मार्गों पर पर्याप्त एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था के निर्द�
1 views | Jehanabad, Bihar | Nov 6, 2026