🚒 दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया अग्निशमन कार्यालय का निरीक्षण; अग्नि सुरक्षा हेतु विशेष पहल एवं त्वरित रिस्पॉन्स के निर्देश।
दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा जिला अग्निशमन कार्यालय का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
🔹 अग्निशमन वाहनों की समीक्षा: जिले में उपलब्ध सभी 08 अग्निशमन वाहनों की परिचालन क्षमता, उपकरणों की उपलब्धता एवं फायर सेफ्टी ऑडिट की समीक्षा की गई।
🔹 15 मिनट में त्वरित रिस्पॉन्स: सभी 08 अग्निशमन वाहनों को जिले के विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश, ताकि किसी भी अग्निकांड की सूचना पर अधिकतम 15 मिनट में अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच सके।
🔹 आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा: डायल 112 एवं डायल 101 तथा रिस्पॉन्स मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा कर सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 जिला प्रशासन की अनूठी पहल: पुलिस की टाइगर मोबाइल टीम के साथ अग्निशमन कर्मी अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) लेकर संकीर्ण गलियों, बाजारों एवं घनी आबादी वाले मोहल्लों में भ्रमणशील रहेंगे, ताकि आग लगने की सूचना पर तत्काल पहुंचकर प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाया जा सके।
🔹 विशेष सतर्कता: दीपावली के दौरान बाजारों, पटाखा बिक्री स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों तथा छठ महापर्व के अवसर पर प्रमुख छठ घाटों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।
🙏 जिला पदाधिकारी एवं समस्त जिला प्रशासन, जहानाबाद की जिलेवासियों से अपील है कि अपने परिजनों, प्रियजनों एवं संपत्ति की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखते हुए दीपावली मनाएं। पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा दीपक एवं मोमबत्ती को ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें।
🚨 अग्निशमन सहायता: 101 | आपातकालीन सहायता: 112
✨ अपनों का रखें ख्याल, सुरक्षित दीपावली मनाएं इस साल!
#सुरक्षित_दीपावली #छठ_महापर्व #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 7, 2026