तारानगर: तारानगर में दोपहर 03 बजे तक 71.18% और साहवा में 77.42% मतदान, दिव्यांग व बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा
तारानगर नगरपालिका में दोपहर 03 बजे तक 71.18% मतदान व साहवा नगरपालिका में 77.42% मतदान हो चुका है।तारानगर में मतदान के लिए 35 वार्डो के लिए कुल 36 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि साहवा नगरपालिका में 20 वार्डो के लिए 20 वोटिंग सेंटर बनाए गए है। इन चुनावों में तारानगर में 97 अभ्यर्थी व साहवा में 57 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिव्यांग व बुजुर्ग में उत्साह दिखा