कुंडा: कुंडा थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, बाजार में किया पैदल गश्त
प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने शनिवार दोपहर 2 बजे तक कुंडा थाने में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं और तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया। इसके बाद उन्होंने कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने अतिक्रमण हटाने और संदिग्धों की चेकिंग के निर्देश देते हुए थाना परिसर का भी निरीक्षण किया।