तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने संडे ऑन साइकिल अभियान चलाया, फिट और सुरक्षित शहर का दिया संदेश
Tijara, Alwar | Jun 7, 2026 भिवाड़ी जिला पुलिस ने रविवार सुबह 8:00 बजे संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना इंधन बचत के लिए प्रेरित करना और एक फिट एवं सुरक्षित शहर का संदेश देना था। अभियान की शुरुआत भिवाड़ी के एएसपी श्रीमन लाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर की।