सिवनी: सिवनी में खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल लिए गए
Seoni, Seoni | Aug 22, 2026 सिवनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छपारा और बरघाट में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए। शनिवार को जांच में गुप्ता ढाबे में गंदगी मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया, जबकि बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित हरियाणा पंजाब फैमिली ढाबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। बरघाट में दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किये गए।