दक्षिण क्षेत्र के नए डीसीपी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने रविवार की देर शाम 6 बजे सजेती थाने का औचक निरीक्षण किया। एसीपी रंजीत कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। डीसीपी ने थाने के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाना भवन, कंप्यूटर कक्ष और भोजनालय की जांच की। नव निर्मित थाना भवन का भी जायजा लिया।