लखीसराय: श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर अशोक धाम में डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं व सुरक्षा पर मंथन
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार की पूर्वाहन 11,47 जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार ने की।