सहजनवा: भीटी रावत गाँव में पेड़ की डाल काटने को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से किया हमला
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत में शनिवार सुबह एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। मंगल यादव के 35 वर्षीय पुत्र चंदन यादव शनिवार को दिन में अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे। चंदन अपनी जमीन में फैली एक पेड़ की डाल काट रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई नन्दन और भाभी ने विरोध किया।