ऊना: इंडस यूनिवर्सिटी बाथू में एनसीसी कैडेट्स को फायर फाइटिंग और डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया
इंडस यूनिवर्सिटी बाथू में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कैडेट्स को फायर फाइटिंग व डिजास्टर मैनेजमेंट का डेमो व लेक्चर दिया गया। होमगार्ड टीम ने आपदा प्रबंधन और आग पर नियंत्रण के तरीकों की जानकारी दी। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।