ऊना: भाजपा कार्यालय ऊना में विजय शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि, शोक सभा का आयोजन हुआ
भाजपा जिला कार्यालय ऊना में पूर्व कार्यालय सचिव स्वर्गीय विजय शर्मा की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। विधायक सतपाल सत्ती सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्ती ने उन्हें संगठन की रीढ़ बताते हुए उनकी निष्ठा और सेवा भावना को प्रेरणादायक बताया। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।