बक्सर: बक्सर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्र को 25 जनवरी को राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
Buxar, Buxar | Jan 24, 2025 निर्वाचन कार्यों मे बेहतर उपलब्धि के लिए बक्सर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्र को राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज आवर्ड के लिए चयनित किया गया है. उन्हें यह अवार्ड निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) के तौर पर किए गए कार्यों के लिए मिलेगा. 15वें मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पटना मे प्रस्तावित समारोह में बेस्ट ईआरओ के लिए सम्मानित होंगे