बक्सर: बक्सर के नए बस स्टैंड पर वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Buxar, Buxar | Jan 23, 2025 जिला परिवहन कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बक्सर स्थित नया बस स्टैंड परिसर में वाहन चालकों के लिए नया बस स्टैंड परिसर में नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम 6:30 बजे दिया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 39 वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।