बक्सर: गोविंद जयसवाल बने लोजपा रामविलास बक्सर के नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Buxar, Buxar | Jan 23, 2025 बक्सर मुख्यालय मे लोजपा रामविलास की बैठक बुधवार को देर शाम लगभग 5 बजे आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की।बैठक मे शहर के व्यवसायी, समाजिक कार्यकर्ता व जयसवाल संघ के अध्यक्ष गोविंद जयसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मे आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की. बैठक मे सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया.