बक्सर: जिला उद्योग केंद्र में 682 लाभुकों को 3087.72 लाख रुपए का ऋण दिया गया
Buxar, Buxar | Jan 23, 2025 अग्रणी जिला बैंक एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से जिला उद्योग केंद्र के सभागार में गुरुवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. रोजगार के अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से ऋण का वितरण किया गया. शिविर में प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग शाखा, बक्सर सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया.