बक्सर: मुख्यमंत्री के 7 निश्चय योजना में बक्सर जिला अव्वल
Buxar, Buxar | Jan 23, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विगत 4 माह से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में पूरे राज्य में बक्सर जिला प्रथम स्थान पर है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लक्ष्य माह दिसम्बर 2024 मे हीं पूर्ण कर लिया गया है।