गाज़ीपुर: ट्रामा सेंटर से वन स्टॉप सेंटर तक DM अनुपम शुक्ला ने निर्माण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज ट्रामा सेंटर और वन स्टॉप सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीएम के निरीक्षण से संबंधित विभागों में सक्रियता बढ़ी नजर आई। सबसे पहले जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रामा सेंटर की हैंडओवर प्रक्रिया और पीलर निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।