दुलमी: जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों को किया रवाना
Dulmi, Ramgarh | Mar 17, 2026 सोमवार को 2 बजे सांसद तीर्थ दर्शन” कार्यक्रम के तहत दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव से श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने विधिवत रूप से रवाना किया। इस अवसर पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का पैर धोकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया। इस दौरान श्री जायसवाल सुखद सुरक्षित एवं मंगलमय तीर्थ यात्रा की कामना की।