सिमडेगा: जोराम पावर हाउस के पास जंगली हाथियों ने खेत रौंदकर किया बर्बाद
सिमडेगा के जोराम पावर हाउस के पास मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे किसान के खेत में जंगली हाथियों के द्वारा रौंदकर फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। किसान विपिन टोप्पो ने बताया कि काफी मेहनत कर खेती की गई थी, लेकिन हाथियों ने बर्बाद कर दिया। इधर उन्होंने वन विभाग से मांग किया है कि क्षेत्र से हाथियों को भगाया जाए ताकि राहत मिल सके।