सूत्रधार के 49वें वर्षगांठ उत्सव 2026 का शानदार समापन
अकादमिक हिल्स शमशी बना 'सर्वश्रेष्ठ दल' और शिवेया ठाकुर बनीं 'प्रिंसेस सूत्रधार'
Kullu Times
सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित 49वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव दिनांक 21 जून से 23 जून 2026 तक बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । इस तीन दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी तथा निजी 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के समापन समारोह में ज़िला भाषा अधिकारी कुल्लू, प्रोमिला गुलेरिया ने शिरकत की । सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर सिंह तथा भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी सहित समस्त कार्यकारिणी द्वारा आये हुआ सभी अतिथियों का कुल्लवी परम्परा अनुसार स्वागत किया गया । कार्यक्रम के अंतिम दिन पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुधीर शर्मा, सुमेश जोशी, ठाकुर सेन, शिवकुमार सूर्या, हितेश भार्गव, कृष्णा ठाकुर, डिम्पल शर्मा, रजत वर्मा, निशान्त गौतम तथा धर्मेन्द्र शर्मा शामिल रहे । वहीं, 'प्रिंसेस सूत्रधार' प्रतियोगिता के लिए कोरियोग्राफर की भूमिका अंकिता नाग ने निभाई । इस त्रिदिवसीय उत्सव में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम द्वारा मंच संचालन का कार्यभार बेहतरीन तरीके व शायराना अंदाज़ से निभाया गया । इस वर्ष उत्सव में 'सर्वश्रेष्ठ दल' का खिताब अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल, शमशी ने अपने नाम किया । दूसरे स्थान पर साईं स्टार व.मा.पा. ढालपुर और तीसरे स्थान पर कुल्लू वैली स्कूल रामशिला का दबदबा रहा । सूत्रधार उत्सव की सबसे आकर्षक प्रतियोगिता 'प्रिंसेस सूत्रधार' का ताज अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी की शिवेया ठाकुर (टैग नंबर 06) ने पहना । कुल्लू वैली व.मा.पा. रामशिला की वंशिका (टैग नंबर 09) फर्स्ट रनर-अप और साईं स्टार व.मा.पा. ढालपुर की मन्नत (टैग नंबर 10) सेकंड रनर-अप रहीं । कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे, जिसमें फैंसी ड्रेस प्रथम स्थान रहमत (अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी), द्वितीय स्थान अनुष्का (साईं स्टार व.मा.पा. कुल्लू), तृतीय स्थान सुकन्या (डी.ए.वी. मौहल, प्रोत्साहन पुरस्कार अनामिका (ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल शास्त्री नगर), लोकगीत में प्रथम कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, द्वितीय भारत भारती व.मा.पा. ढालपुर, तृतीय कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर, प्रोत्साहन कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, फ़िल्मी गीत में प्रथम अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, द्वितीय डी.ए.वी. मौहल, तृतीय कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, प्रोत्साहन कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर, शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान निर्भय (अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी), द्वितीय स्थान स्वरित (कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल), तृतीय स्थान माधव-नमन (कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर), प्रोत्साहन पुरस्कार अतुल + कादम्बनी (कुल्लू वैली / साईं स्टार), वाद्यवृन्द में प्रथम कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, द्वितीय भारत भारती व.मा.वि. ढालपुर, तृतीय कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, प्रोत्साहन जॉनसन तारा इंटरनेशनल रायसन, समूह गान में प्रथम कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, द्वितीय राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ (NAB)हिमाचल प्रदेश शाखा कुल्लू, तृतीय कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, प्रोत्साहन जॉनसन तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन, फैशन शो में प्रथम अकादमिक हिल्स व.मा. शमशी, द्वितीय कुल्लू वैली रामशिला, तृतीय साईं स्टार व.मा. पाठशाला ढालपुर, प्रोत्साहन डी.ए.वी. मौहल, लघु नाटक में प्रथम साईं स्टार व.मा.पा. ढालपुर, द्वितीय आगमिक स्कूल मौहल, तृतीय अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, प्रोत्साहन डी.ए.वी. मौहल, समूह नृत्य में प्रथम कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, द्वितीय साईं स्टार व.मा.पा. ढालपुर, तृतीय अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, प्रोत्साहन कुल्लू साइंस स्कूल बाशिंग, लोक नृत्य (रिकॉर्डेड) में प्रथम साईं स्टार व.मा.पा. ढालपुर, द्वितीय डी.ए.वी. मौहल, तृतीय अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, प्रोत्साहन कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, लोक नृत्य (कुल्लवी नाटी) में प्रथम साईं स्टार व.मा. ढालपुर, द्वितीय कुल्लू वैली रामशिला, तृतीय अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी ने प्राप्त किया । इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व आकर्षक ट्रॉफियों से नवाज़ा गया तथा साथ ही सर्वश्रेष्ठ दलों को आकर्षक ट्रॉफियों के साथ-साथ आकर्षक इनामों में तृतीय दल को गिटार, द्वितीय दल को तबला तथा प्रथम सर्वश्रेष्ठ दल को हारमोनियम भेंट कर नवाजा गया । इस अंतिम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक डॉ० सुधीर शर्मा, सुमेश जोशी तथा धर्मेन्द्र शर्मा सहित संस्था के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय नृत्य व गीतों की शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई । सूत्रधार परिवार ने सभी विजेताओं को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । सूत्रधार कला संगम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रायोजकों, दानी सज्जनों, समाजसेवियों, कलाप्रेमियों, ज़िला प्रशासन, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, स्कूलों, बच्चों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया ।
Kullu, Kullu | Jun 24, 2026