सिसु से पैदल 17 किलो मीटर दूर गेपन झील से दो पर्यटकों को किया रेस्क्यू :- रत्न शर्मा प्रभारी उप दमकल केन्द्र केलांग
Kullu Times
दिनांक 23/06/2026 को DDMA केलांग से समय रात 09 : 40PM पर उप दमकल केन्द्र केलांग के प्रभारी रत्न शर्मा के निजी मोबाइल नंबर पर सूचना दी गई कि दो पर्यटक सिसु से पैदल 17 किलो मीटर दूर गेपन झील के पास फंस गए हैं जिन को रेस्क्यू करने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया गया। तुरन्त उप दमकल केन्द्र केलांग प्रभारी रत्न शर्मा द्वारा तीन कर्मचारियों प्लाटून कमांडर मोहन लाल, गृह रक्षक प्रशामक सुरेंद्र व चालक रमेश कुमार की रेस्क्यू टीम गठित कर वाहन सहित सिसु पुलिस स्टेशन को पूर्ण साजो सामान सहित रवाना की गई। सिसु पुलिस स्टेशन से तीन व्यक्तियों व एक स्थानीय गाईड को लेकर रात 11.30 बजे रेस्क्यू टीम ने पैदल चल कर 13 किलो मीटर दूर जाकर दिनांक 24/06/2026 को सुबह 0400 बजे दोनों पर्यटकों जिन का नाम अजय कुमार सुपुत्र रविंदर कुमार गांव स्याल डाक घर पोंटा तहसील सरकाघाट जिला मंडी हि प्र व हर्षित ठाकुर सुपुत्र रमेश ठाकुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी हि प्र को सुरक्षित ढूंढ कर सुबह 10.30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचा कर दोनों पर्यटकों की जान बचाई गई। समय पर अगर पर्यटकों के गुम होने की सूचना नहीं मिलती तो इतने ठंडे वातावरण में पर्यटकों के साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी।
Kullu, Kullu | Jun 24, 2026