🚨 गैंसड़ी-बलरामपुर मटेहना पेट्रोल पंप पर मौलाना से मारपीट का वीडियो वायरल, कम पेट्रोल देने के आरोप को लेकर हुआ विवाद।
बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मटेहना स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारी एक मौलाना
के साथ कथित तौर पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल लेने पहुंचे मौलाना इकबाल ने पेट्रोल कम नापे जाने को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने मौलाना को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मौलाना सड़वा गुलहरिया के निवासी हैं। सूत्रों की माने तो अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
#Balrampur #Gainsari #GainsariNews #Matahena #ViralVideo #BreakingNews #BalrampurNews #PetrolPump #UPNews #ViralNews जिला प्रशासन बलरामपुर Balrampur Police UP Police
Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026