हरदोई में मासूम बच्चे की हालत का वीडियो सामने आया, इलाज के लिए मां ने लगाई मदद की गुहार
हरदोई बघौली थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। गांव निवासी पूजा सक्सेना पत्नी राम लडैते सक्सेना का मासूम पुत्र कुणाल बीमार बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में बच्चे को झटके आते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उसकी मां रो-रोकर अपने बच्चे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रही है।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे का समुचित इलाज कराने में परेशानी हो रही है। परिवार ने विडियो के माध्यम से समाजसेवियों एवं अधिकारियों से बच्चे के उपचार में हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की अपील की है।
जिलाधिकारी हरदोई एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार बच्चे के उपचार में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए।
यदि कोई समाजसेवी, संस्था या सक्षम व्यक्ति इस परिवार की मदद करना चाहता है तो वह उचित माध्यम से परिवार तक सहायता पहुंचा सकता है।
हरदोई एक्सप्रेस इंडिया न्यूज, हरदोई
#Hardoi #जिलाधिकारीहरदोई #मुख्यचिकित्साधिकारीहरदोई #बघौली #गंगापुर #मासूमकुणाल #इलाजकीमदद #गरीबपरिवार #मददकीगुहार #मानवीयअपील
Hardoi, Hardoi | Sep 23, 2026