सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹42,000 भी बरामद
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी चोरी का अपराध करने के आरोप में, एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने चोरी की सरिया बेचने से प्राप्त 42000 भी इसके पास से बरामद कर लिया, इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त बृजेश सिंह यादव उर्फ लालू यादव पर, कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया।