नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं ससुराल वाले शव छोड़कर मौके से फरार हो गए ।सूचना पाकर पंहुची पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा, कार्यवाई की जा रही है।