नरवल: महाराजपुर पुलिस ने चार महिलाओं की मौत के आरोपी को किया गिरफ्तार, सड़क हादसे में महिलाओं की हुई थी मौत
महाराजपुर थाने की पुलिस ने सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत के आरोपी ईको कार चालक बलराम कश्यप को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल किया है। गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।